अब घर बैठे लोगों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात

65

फरीदाबादः हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि अब उन्हें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब लोगों को सरकार उनके घर द्वार पर जाकर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उन्हें सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद गुरुवार को स्थानीय लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में फरीदाबाद जिला के गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, अंतोदय परिवार, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के सहित अन्य लाभार्थियों को उनके लाभ पत्र सौंप रहे थे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में किया है। अब प्रदेश में अंतिम व्यक्ति पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को उसकी सभी सुविधाएं सबसे पहले सरकार द्वारा उनके द्वार पर जाकर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए अब अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि अधिकारी लाभार्थियों को उनके घर पर आकर उनके अधिकारों की प्रतियां सौंपेंगे।कैबिनेट मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी जिलों में परिवार पहचान पत्र के जरिए विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति यानी जिस परिवार की आय एक लाख 80 हजार की धनराशि से सालाना कम है। उनके घरों पर जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्हें अपने अधिकारियों के लिए अधिकारों के लिए अधिकारियों के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब अधिकारी उनके द्वार पर जाकर उनके अधिकारों के शपथ पत्र गरीब परिवारों को सौपेंगे।

यह भी पढ़ेंः-Bihar MLC elections: पटना से RJD को मिली जीत, पूर्णिया में…

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन शर्मा शपथ पत्र सौंपे। इस अवसर पर मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त जितेंद्र यादव, एदीसी सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी करण कपूर सहित अन्य विभागों के अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)