यात्रियों के लिए खुशखबरी, महोबा डिपो में शामिल हुईं 20 आरामदायक नई बसें

0
66
mahoba-depot

महोबा: रोडवेज बसों से लंबी दूरी का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। डिपो को 20 नई रोडवेज बसें मिली हैं, जो विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज से हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, राठ, मुस्करा, बांदा, सुमेरपुर, मौदहा समेत विभिन्न स्थानों के लिए रोजाना बसों का संचालन होता है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने दी।

रिप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत भेजी जाएंगी बसें

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते डिपो की आय भी औसत बनी हुई है। मौजूदा समय में डिपो के पास 116 बसों का बेड़ा है। जिसमें 101 बसें परिवहन निगम की और 15 बसें अनुबंधित हैं। परिवहन निगम की 101 बसों में से 20 बसें कंडम हो गई थीं। अब डिपो को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से 20 नई बसें मिली हैं। यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद रिप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत बसें भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें-नागपुर की बारूद फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 4 महिलाओं सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत

क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार क्या बोले

प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कंडम हो चुकी 20 पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। संविदा चालकों की कमी को पूरा करने के लिए सप्ताह में दो दिन भर्ती की जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत पुरानी बसों का रखरखाव व रंग-रोगन का कार्य भी कराया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)