अलौकिक विवाहः विधि-विधान से गोल्डी ने भगवान शिव को बनाया ‘जीवनसाथी’

0
9

goldi-married-lord-shiv

झाँसीः जिले के बड़ागांव गेट के बाहर एक ऐसा अलौकिक समर्पण विवाह हुआ, जिसकी चर्चा पूरे महानगर में हो रही है। इस अनोखी शादी में बैंड था, बारात थी, खाना था, दुल्हन थी, लेकिन रथ पर दूल्हे की जगह देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग विराजमान था। इस अलौकिक समर्पण समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। समारोह में गोल्डी नाम की लड़की ने शंकर भगवान को अपना पति मान लिया और पूरे रीति-रिवाज के साथ उनसे शादी की।

श्रावण माह में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह से अपनी भक्ति दिखाने का प्रयास करते हैं। सनातन संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो भगवान शिव को दूल्हे के रूप में चाहने लगती हैं। ऐसी ही इच्छा झाँसी के बड़ागांव गेट के बाहर रहने वाले बलराम की 27 वर्षीय बेटी गोल्डी ने भी अपने परिजनों से जताई। घर के लोग भी उनकी इच्छा से सहमत थे। इसके बाद तय समय पर विवाह भवन में गोल्डी ने भगवान शिव से विधिवत विवाह कर लिया। गोल्डी दुल्हन के परिधान में सजी तो भगवान शिव के शिवलिंग को दूल्हे की तरह सजाया गया।

ये भी पढ़ें..Delhi: अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो कुख्यात हथियार तस्कर…

भगवान शिव को बनाया साजन

गोल्डी ने शिवलिंग पर वरमाला चढ़ाई और एक महिला ने भगवान शिव के प्रतिनिधि के तौर पर गोल्डी को माला पहनाई। इसके बाद गोल्डी ने उस शिवलिंग को गले लगा लिया और भगवान शिव को आजीवन अपना पति मानने की कसम खा ली। गोल्डी ने बताया कि वह बचपन से ही भगवान शंकर से ही शादी करना चाहती थी। वह महादेव से विवाह कर बेहद खुश है। कोई भी लड़की चाहती है कि उसका पति हमेशा उसका साथ दे। भगवान शिव हमेशा मेरे साथ रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)