Featured बिजनेस

Gold Price Today: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, आज इतने रुपये हुआ सस्ता

gold-price-today Gold Price Today: देश में सोने के दामों में गिरावट लगातार जारी है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आप शादी के मौके पर सोने के गहने खरीदना चाह रहे हैं या फिर इंवेस्टमेंट के लिए। यूं समझ लें कि इस समय सोना खरीदना मुनाफे का सौदा हो सकता है। ऐसे में जानें आज सोने के भाव (gold price today) क्या है। पिछले कई दिनों से पीली धातु में गिरावट जारी है। 15 जून यानी गुरुवार को एक बार फिर सोने के दामों में (gold price today) गिरावट दर्ज की गई। बैंक बाजार डाॅट काॅम के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने की कीमत 55, 880 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 58,670 रुपये है। आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी बुधवार को 22 कैरेट सोने के दाम 56,230 जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 59,040 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट सोने के दाम 350 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम में 370 रुपये की गिरावट आई है। ये भी पढ़ें..Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने VAT में किया इजाफा

सोने के कैरेट में अंतर –

सोना 24,23,22,21,18,17,14,12,10 व 9 कैरेट में उपलब्ध रहता है। अलग-अलग शहरों में इनके भाव में फर्क होता है। कैरेट से ही सोने की शुद्धता की पहचान की जाती है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोना बिल्कुल शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना बहुत लचीला होता है, जिसकी वजह से 24 कैरेट ज्वेलरी को आसानी से मोड़ा जा सकता है। वहीं, इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु मिलाए जाते हैं। 22 कैरेट सोने में 22 प्रतिशत शुद्ध सोना व बाकी 2 प्रतिशत चांदी, निकल जैसी अन्य धातुएं मिक्स की जाती हैं। 22 कैरेट सोने को आभूषणों के लिए बिल्कुल सही माना जाता है, क्योंकि ये सख्त व मजबूत हो जाते हैं। सोने में जितनी अधिक शुद्धता होगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)