गोला गोकर्णनाथ उपचुनावः मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं 441 पोलिंग पार्टियां, मतदान कल

26
तेलंगाना मुनुगोड़े उपचुनाव

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गईं। यहां गुरुवार तीन नवंबर को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए बुधवार को राजापुर मंडी परिसर से 441 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। कुल 441 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार मतदान कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

तीन जोन और 29 सेक्टर में बांटी गई विधानसभा
मतदान प्रक्रिया से पहले जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन पुलिस लाइन परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग कर चुनाव में उनकी भूमिका से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव को सकुशल, शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विधानसभा गोला को तीन जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। इसकी जिम्मेदारी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। इसके अलावा नौ अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है।

गोला उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच टक्कर
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरि और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी पर रहेंगी। यहां सपा और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला है। गोला उपचुनाव में कुल 3,91,426 मतदाता हैं इनमें 2,06520 पुरुष, 1,84,881 महिला मतदाता हैं। यहां पिछड़ी जातियां लगभग 1.46 लाख हैं, जबकि दलित 1.27 लाख और मुस्लिम 75 हजार हैं। यहां दलितों के अलावा कुर्मी और ब्राह्मण मतदाताओं का भी प्रभाव है। इसके अलावा मुस्लिम वोटर भी अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें..गम्भीर मामलों के आरोपी नेताओं को जमानत नहीं देने की मांग,…

अरविंद गिरि के सामने लंबे अंतर से हारे थे विनय तिवारी
समाजवादी पार्टी से सियासत शुरू करने वाले अरविंद गिरि 1996, 2002 और 2007 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। अरविंद गिरि की आकस्मिक मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा ने उनके बेटे अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा उम्मीदवारों के बीच था। भाजपा विधायक अरविंद गिरि को 1,26,534 वोट मिले थे और सपा के विनय तिवारी को 97,240 मत मिले थे।

इस सीट के लिए मुख्य मुद्दे
इस क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान गन्ना बकाया, फसल खरीद, बाढ़ आदि किसानों से संबंधित मुद्दे प्रमुख हैं। धान की फसल खराब होने को लेकर अरविंद गिरि कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को गन्ना किसानों को आश्वासन दिया कि नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले उनका गन्ना बकाया चुका दिया जाएगा और सरकार भुगतान न करने के मामले में चूककर्ता चीनी इकाई प्रबंधकों को सलाखों के पीछे डालने में संकोच नहीं करेगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…