Featured मनोरंजन

अर्जुन रामपाल पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने जमकर लुटाया प्यार, बोलीं- तुम्हारे जैसा कोई नहीं

मुंबईः फिल्म अभिनेता व मॉडल अर्जुन रामपाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पार्टनर व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है और उन पर प्यार लुटाया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अर्जुन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हमारे जीवन को रोशन करने के लिए धन्यवाद, वास्तव में तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। तुम मुझे रोज चैंकाते हो, शेर बने रहो जो तुम हो!

इस वीडियो में अर्जुन अपनी लेडी लव और बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के अलावा गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब हैं, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक अफ्रीकन मॉडल और डिजाइनर हैं। गैब्रिएला लम्बे समय से अर्जुन रामपाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं बात करें अर्जुन रामपाल कि तो उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। लेकिन 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। मेहर जेसिया और अर्जुन कि दो बेटियां मायरा और माहिका हैं।

यह भी पढ़ें-श्रीलंका में तेज हवा के साथ हो रही बारिश से मचा हाहाकार, 14 लोगों की हुई मौत

वहीं अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 2019 में एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। मेहर से तलाक के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक बेटे के साथ रहते हैं। हालांकि, पत्नी से अलग होने के बाद भी अर्जुन अपनी बेटियों के काफी नजदीक हैं और अक्सर उन्हें बेटियों के साथ देखा जाता है। वहीं अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म धाकड़ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)