देश Featured

छीना-झपटी में युवती पर पड़ा पेट्रोल, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती

karnatak rape

रांचीः झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। दुमका में एक बार फिर एक युवती को पेट्रोल डालकर जलाने का ताजा मामला सामने आया है। दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खड़गासोल गांव में बुधवार रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पेट्रोल की आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें..उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, डॉक्टरों...

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलंगी गांव निवासी परमेश्वर मरांडी लिव-इन रिलेशनशिप में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जमुगड़िया निवासी रूपा मरांडी के साथ रह रहा था। बीते बुधवार को युवक रूपा को लेने दादी घर खड़कासोल पहुंचा था। वह बोतल में पेट्रोल भी लेकर गया था। उसने रूपा को अपने गांव सिलंगी चलने की बात कही। रूपा ने कहा कि आज वह दादी के घर पर ही रहेगी। इस पर युवक ने पेट्रोल डालकर जला देने की बात कह दी।

यह बात सुन रूपा युवक से पेट्रोल छीनकर फेंकने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पेट्रोल आग की बोरसी और उसके कपड़े पर पड़ गया। रूपा के कपड़े में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई। बचाने के प्रयास में युवक का हाथ भी झुलस गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने भी की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)