प्रदेश बिहार राजनीति

‘हिंदू-भगवा को मिटाने की साजिश नहीं चलेगी’, लालू, नीतीश, राहुल पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

Giriraj-Singh बेगूसरायः केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार, लालू यादव और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंदू और भगवा को मिटाने की साजिश नहीं चलेगी। देश की जनता इस साजिश को नाकाम कर देगी। गिरिराज सिंह ने सोमवार को बेगुसराय में कहा कि एमके स्टालिन के बेटे उदय निधि स्टालिन हिंदुओं को खत्म करने के अपने बयान पर माफी नहीं मांग रहे हैं। हिंदू को मिटाने, भगवा को मिटाने के उनके बयान का जवाब राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू यादव को देना होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में हुई बैठक के बाद इन लोगों ने क्या साजिश रची है। इसका जवाब देना होगा। हिंदू और भगवा मिटाने को लेकर कोई गलतफहमी में न रहे। चाहे स्टालिन का बेटा हो या लालू यादव। हिंदू समाज इसका जवाब देगा, प्रतिकार करेगा। इसका जवाब इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी को देना होगा। नहीं तो 2024 में जनता से जवाब मिलेगा। नालंदा में आरसीपी सिंह के रिश्तेदार की हत्या एवं आरसीपी सिंह द्वारा अपने ऊपर खतरा की बात कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाते थे। आज अलग हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उनको धमकी दे। ये भी पढ़ें..CM केजरीवाल बोले-‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा भाजपा का नया चोचला गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए ठीक नहीं है कि आरसीपी सिंह के परिवार की हत्या हो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप रहें, अपना मुंह बंद रखें। अगर आप सत्ता में हैं तो किम जोंग जैसे तानाशाह मत बनिए। किम जोंग की तरह वह अपना विरोध करने वालों का सफाया कर देंगे, यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अपशकुन भी है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के लालू यादव के जिद्दी होने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें लालू यादव और नीतीश कुमार से कोई परेशानी नहीं होगी। इससे कोई लेना-देना नहीं है। बिहार का माहौल बिगड़ता जा रहा है। ये लोग पीएम बनने के लिए माहौल खराब कर रहे हैं। लालू यादव राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं, जेडीयू के लोग नीतीश कुमार का नाम ले रहे हैं। जबकि बिहार और देश की जनता ने अपना वोट नरेंद्र मोदी के लिए आरक्षित कर दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)