गिरिराज सिंह बोले-राहुल गांधी को नहीं है देश और दिशा का ज्ञान

52

बेगूसरायः केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विदेश में जाकर भारत को गाली देने का आरोप लगाया है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवराज विदेश जाकर भारत को गाली देते हैं। राहुल जैसे कुछ लोगों को देश और दिशा का भी ज्ञान नहीं है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब देश की सीमा पर चाइना से विवाद होता है तो वह विदेश मंत्री से जानकारी लेने के बदले चाइना दूतावास जाकर वहां के अधिकारियों से बात करते हैं। वे नरेन्द्र मोदी को गाली देते-देते भारत को गाली देने लगे हैं। भारत का लेह और लद्दाख ग्रीन एनर्जी का हब बन रहा है लेकिन राहुल गांधी गाली देकर उसे यूक्रेन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें दोष राहुल गांधी का नहीं, उनके समझ का है।

ये भी पढ़ें..अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप: जयराम ठाकुर

इससे पहले गिरिराज सिंह ने बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जिसमें जिला के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं उसके निदान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…