गिरिराज सिंह का पटना में गर्मजोशी से स्वागत, मंत्रालय मिलने की खुशी में उमड़ा जनसैलाब

0
24
Giriraj-Singh

Bihar: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंह शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे।

विपक्ष पर गिरिराज ने साधा निशाना

पटना पहुंचने पर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर बिहार का विकास करेगी। पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि जनता ने उन्हें झुनझुना दिखा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मंत्रियों के सहारे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Kainchi Dham Sthapana Diwas: चमत्कारों से भरा है बाबा का कैंची धाम, जानें क्या है मान्यता

तेजस्वी के बयान पर क्या बोले गिरिराज

राज्य व केंद्र सरकार मिलकर किसान, मजदूर, बुनकरों के विकास के लिए काम करेगी। यही लक्ष्य है। उन्होंने इसके लिए जनता को बधाई भी दी। यादवों की हत्या को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।

विपक्ष के इस बयान पर कि सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को जनता ने व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना थमा दिया, वही आज बोल रहा है। भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से चुनाव जीते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)