प्रदेश बिहार Featured राजनीति

बिहार के शिक्षा मंत्री पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा-रामचरितमानस का अपमान बर्दाश्त नहीं

बेगूसरायः केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहने पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को आड़े हाथों लिया है। गिरिराज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार रामचरितमानस के साथ हिंदुओं का भी अपमान कर रही है। हिंदू इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अपने मंत्रियों के द्वारा हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रही है। सनातन धर्म के ग्रंथ रामचरितमानस को अपमानित करने का काम किया है। वोट बैंक के लिए नीतीश कुमार कब तक हिंदुओं को गाली देते और दिलाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें..BJP से निष्कासित नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर...

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी सरकार के मंत्री में इतनी हिम्मत है कि कुरान पर ऐसी टिप्पणी कर सकें। कुरान के आयत पर ऐसी टिप्पणी कर सकें। टुकड़े-टुकड़े गैंग हिंदुओं को अपमानित करना और गाली देना बंद करे। हिंदू इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)