Featured जम्मू कश्मीर राजनीति

Ghulam Nabi Azad : नई पार्टी बनाएंगे गुलाम नबी आजाद ! उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर सबको चौका दिया है। आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। हालांकि इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि आजाद अपनी नई राजनितिक पार्टी बनाएंगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएम सरूरी ने आजाद को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि, वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे बल्कि वह जल्द ही अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। इसके अलावा उनके कई समर्थकों ने इस्तीफा दिया है आजाद एक बड़े नेता रहे हैं उन्होंने कांग्रेस में अपने 50 साल दिए।

ये भी पढ़ें..राजस्थान छात्रसंघ चुनाव: वोट के लिए लड़कियों के पैरों में गिरे छात्र नेता, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

दरअसल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में कहा है कि उन्होंने कांग्रेस से सारे संबंध तोड़ लिए हैं। हाल ही में, उन्होंने पार्टी द्वारा नामित किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर अभियान समिति के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद राज्यसभा सदस्यता के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद से आजाद नाखुश थे। वह पार्टी जी-23 समूह के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने पार्टी में व्यापक सुधारों की मांग की थी।

कांग्रेस पर लगाए आरोप

आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने 1970 के दशक से अब तक पूरे मन से पार्टी की सेवा की है। लेकिन वर्ष 2013 मे जबसे राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष बने तबसे पार्टी की पूरी कार्यशैली बर्बाद हो गई। राहुल के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगाने का खेल शुरु कर दिया और उनके पिछलग्गू नेताओं का पार्टी पर कब्जा हो गया। पार्टी पर राहुल और उनके नौसिखिए नेताओं की मनमानी चलने लगी। इसका उदाहरण मीडिया के सामने राहुल गांधी द्वारा उस अध्यादेश को फाड़ना है जिसे केन्द्रीय कैबिनेट ने सर्वसम्मति से पारित किया था।

भाजपा का कटाक्ष

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने कहा है कि देश जोड़ने का काम वो लोग ( भाजपा सरकार ) कर रहे हैं और गांधी परिवार के वफादारों को कांग्रेस को जोड़ने पर फिलहाल ज्यादा ध्यान देना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने पार्टी के इस आधिकारिक ट्वीट को पहले रिट्वीट किया और उसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस को राजनीतिक रूप से समाप्त करने की ओर इशारा करते हुए कहा, कांग्रेस मुक्त भारत। भाजपा के रुख से यह साफ नजर आ रहा है कि गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे और उनके पत्र ने पार्टी को कांग्रेस और खासतौर से गांधी परिवार पर हमला करने का बड़ा मुद्दा थमा दिया है जिसे पार्टी गंवाना नहीं चाहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)