प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

Ghosi Bypolls: सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ghosi-bypolls लखनऊः प्रदेश की घोसी विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान के दिन सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान हुआ। सुबह से ही मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह का माहौल है और बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ बूथों पर निगरानी कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सुबह मतदान की धीमी शुरुआत के बाद अब मतदान कार्य में तेजी आ गयी है। मतदान प्रतिशत की जानकारी चुनाव की वेबसाइट पर दी जा रही है। सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, इस बार आधार कार्ड की जांच के लिए मशीनें लगायी गयी हैं। बूथ पर महिला मतदाताओं के लिए अलग कतार बनाई गई है। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।

सपा प्रत्याशी ने बेटे को बताया निर्दोष

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि उनका बेटा ब्लॉक प्रमुख है और वह निर्दोष है। पुलिस प्रशासन उन्हें फंसा रही है। इसकी वजह सभी जानते हैं। ये भी पढ़ें..Ghosi Byelection 2023: छह साल में चौथी बार हो रहा मतदान,...

दारा सिंह चौहान हाथ जोड़कर बाहर आ गए

मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान सुबह अपने आवास से हाथ जोड़कर निकले। बूथ पर पहुंचकर दारा सिंह चौहान को हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते देख कार्यकर्ता जोश से भर गए।

बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का आरोप-प्रत्यारोप

सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर उनके मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है। बूथ से पेटी उठाने का भी आरोप लगा तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश का आरोप लगाया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)