प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Ghaziabad: दिनदहाड़े वकील की हत्या, चैंबर में खाना खाने वक्त बदमाशों ने मारी गोली

ghaziabad-advocate-murder गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद तहसील में दो हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से चैंबर में घुसकर एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वकील मोनू उर्फ मनोज चौधरी तहसील स्थित अपने चैंबर नं.-95 में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने चैंबर में घुसकर वकील की कनपटी में गोली मार दी। इससे वकील खून से लथपथ होकर कुर्सी पर ही लुढ़क गये। गोली चलने की आवाज सुन जब लोग चैंबर में पहुंचे तो वकील का खून से लथपथ शव देख दंग रह गये। मोनू उर्फ मनोज चौधरी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। ये भी पढ़ें..Banda News: यमुना नदी में बहे सात बच्चे, युवती समेत चार... आज पूरे प्रदेश में वकीलों के आंदोलन को देखते हुए सभी कचहरी और तहसील पर पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बावजूद हमलावर हत्या को अंदाज देकर फरार हो गए। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिवक्ता की हत्या किस कारण से की गयी? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में बहन के ससुराल वालों से विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की बहन सरिता ने अपने पति अमित डागर और जीजा नितिन डागर पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)