गाजियाबाद में तेज धमाके के बाद 3 मंजिला मकान जमींदोज, मलबे में कई लोग दबे

8

Ghaziabad-blast

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोनी थाना क्षेत्र के रूपनगर कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान तेज धमाके (Ghaziabad blast) के साथ जमींदोज हो गया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद करीब 7 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलबे में सात लोग दबे

इस हादसे (Ghaziabad blast) पर डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे मकान गिरने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस बल भेजकर रेस्क्यू शुरू किया गया। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग लिया गया। जिनकी मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो लोगों को मौत हो गई। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें..जो खेलेगा, वही खिलेगा’… काशी को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देकर बोले PM मोदी

किराय के मकान में रहता था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक शकील नाम के शख्स ने मकान किराये पर लिया था। इसमें शकील का पूरा परिवार रहता था। आसपास के इलाकों से महिलाएं और बच्चे भी रोजाना यहां काम करने आते थे। क्या काम चल रहा था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस घर के अंदर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। कुछ लोगों ने सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा की धमाका किस चीज से हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)