Featured बिजनेस

Gautam Adani: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, जानें अब कितनी हो गई दौलत

Gautam-Adani

नई दिल्लीः देश के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है। गौतम अडानी अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। साल 2022 में जब से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं तब से वह हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट में गौतम अडानी आज कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर आए गए। अडानी ने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें..केजरीवाल ने कहा सिसोदिया के खिलाफ सबूत है तो गिरफ्तार करें, वरना मांगे माफी

गौतम अडानी (Gautam Adani) की कुल संपत्ति 5.5 अरब डॉलर बढ़ गई है जो कि 3.49 फीसदी की बढ़ोत्तरी है। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे अरबपति बन गए हैं। इसके साथ ही वह फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे पहुंच गए हैं। उनसे आगे यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं अडानी के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आज उनकी संपत्ति कुल 4.9 अरब डॉलर का हुआ इजाफा

बता दें कि आज यानी 16 सितम्बर 2022 को गौतम अडानी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। आज उनकी संपत्ति कुल 4.9 अरब डॉलर तक की बढ़ौतरी हुई है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति 789 मिलियन डॉलर बढ़ी है। जबकि फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में आज 3.1 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति में भी 1 बिलियन डॉलर की कमी देखी गई हैं।

मुकेश अंबानी 8 स्थान पर

गौरतलब है कि टॉप 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं। मुकेश अंबानी फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन भी टॉप 10 सूची में शामिल हैं। वहीं गौतम अडानी ने 30 अगस्त को लुइस विटॉन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। यह पहला उदाहरण था जब किसी एशियाई को शीर्ष तीन अरबपतियों में स्थान दिया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)