Home अन्य क्राइम लेडी गैंगस्टर तक पहुंचने से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, बाॅडीगार्ड गिरफ्तार

लेडी गैंगस्टर तक पहुंचने से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, बाॅडीगार्ड गिरफ्तार

पलामू: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (gangster sujit sinha) की पत्नी रिया सिन्हा के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया। इस मामले में रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा (28) को नौडीहा पाटन से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को बताया कि 21 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा (gangster sujit sinha) एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर छत्तीसगढ़ की बस में बैठकर डालटनगंज की ओर आ रहा है। जिसके बाद रेहला थाना के सामने चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बस को रोकने पर एक यात्री काला बैग लेकर बड़ी तेजी से उतरकर भागने लगा, जिसे सशस्त्रबल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान बताई।

ये भी पढ़ें..झारखंड में 14 अफसरों का तबादला, अमित कुमार बने रांची नगर निगम के नए आयुक्त

इंदौर-मनावर से मंगवाए थे हथियार

बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोर की आठ अवैध पिस्टल एवं गोली बरामद की गई। मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मयंक ने बताया कि हथियार सुजीत सिन्हा (gangster sujit sinha) की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्य प्रदेश के इंदौर-मनावर से मंगाया था। मयंक ने यह भी जानकारी दी कि उसके अलावा सुजीत सिन्हा (gangster sujit sinha) गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य भी इसमें शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जमानत पर जेल से बाहर आया था मयंक

एसपी ने बताया कि मयंक के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले नगड़ी, एक कांके और एक सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। मयंक एक से डेढ़ साल की सजा काटने के बाद 23 फरवरी को जमानत पर बाहर आया था। हथियार लाकर पहुंचाने के एवज में उसे 30 हजार रुपये मिलने थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version