प्रदेश छत्तीसगढ़ क्राइम

रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रही दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार

chhattisgarh-news रायपुरः रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ दो लड़कियों का रास्ता रोककर बदमाशों ने पहले मोबाइल और पैसे छीन लिए, फिर युवक की पिटाई करने के बाद दोनों लड़कियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अभी भी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो सगी बहनें रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर एक युवक के साथ घर लौट रही थीं। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रास्ता घेर लिया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। सभी ने मिलकर युवक की पिटाई की, इसके बाद सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने दोनों सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना को अंजाम देने वाले 10 में से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, रात एक बजे मंदिर हसौद थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी का त्योहार मनाकर स्कूटी पर सवार होकर भानसोज होते हुए वापस रायपुर आ रही थी। एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, उन्होंने हाथ देकर रोका। डरा-धमका कर पीड़ित के पास रखा मोबाइल व पैसे लूट लिये। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर करीब चार और लड़के आए। लड़के पीड़िता और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें मोटरसाइकिल में बैठाकर सड़क से दूर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ें..Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की हत्या,... एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। आरोपी अज्ञात थे, लेकिन पीड़िता के मुताबिक उनके हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तीन घंटे के अंदर रात में ही आठ आरोपियों को रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों से हिरासत में ले लिया। वहीं, मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से पांच आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और बाकी आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के रहने वाले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)