प्रदेश क्राइम

शर्मसार ! भारत घूमने आई विदेशी महिला से गैंगरेप, छानबीन में जुटी पुलिस

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार की देर रात एक स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) की घटना से स्थानीय लोग सदमे में हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसका पति दिन में बाइक से घूमने निकले थे। जब रात हुई तो शहर से दूर एक शांत जगह पर तंबू लगाया और सो गये। कुछ देर बाद जब महिला तंबू से बाहर निकली तो छह-सात लोगों ने उसे पकड़ लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी लोग भाग गये। महिला रोती हुई तंबू में पहुंची और अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर तय कर दुमका पुलिस के पास पहुंचे। यह भी पढ़ेंः-Bengaluru: रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैद, तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तुरंत सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया और अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूल झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एसपी खेरवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गरमाई सियासत इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने चंपई सोरेन सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। घटना को लेकर बीजेपी विधायक ने सरकार पर निशाना साधा। वहीं बीजेपी विधायक अनंत ओझा का कहना है कि यह घटना राज्य के लिए कलंक है। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।' यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)