प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

गणेश चतुर्थीः मूर्ति विसर्जन-शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्जन, कुछ दिन इन रास्तों से होकर न गुजरे

lucknow-traffic-diversion Lucknow Traffic: लखनऊः गणेश चतुर्थी (10 दिवसीय) के अवसर पर मूर्ति विसर्जन एवं शोभायात्रा को लेकर लखनऊ में यातायात मार्ग परिवर्तित किया है। प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान भी आवागम अनुमन्य रहेगा। इसके लिए यातायात कन्ट्रोल नम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस के मुताबिक, यातायात के सुगम संचालन के लिए आवश्यकतानुसार वाहनों को निम्न प्रकार प्रतिबंधित एवं डायवर्जन किया जायेगा। यह डायवर्जन 19 सितम्बर से 28 सितम्बर कार्यक्रम की समाप्ति तक चलता रहेगा। इधर से न जाएं यातायात पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फैजाबाद की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जहां से वह अपने गन्तव्य स्थान समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेगा। सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज एवं सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुये कैसरबाग जाएंगी तथा वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर उपरोक्तानुसार होगा। चौक डालीगंज पुल की ओर से आने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा, यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा। डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कालेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती नदी पुल पार कर या सीधे उमराव सिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहा की ओर से अपने गन्तब्य को जा सकेगा। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नही नहीं जा सकेगा, यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा। निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बायें एवं दाहिने मुड़कर समथर पेट्रोल पम्प होते हुए निशातगंज व डालीगंज पुल से अपने गन्तब्य को जा सकेगा। इसी तरह कैसरबाग और सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहा की ओर से आने वाला यातायात से सुभाश चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैया झील तिराहा की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेगा। ये भी पढ़ें..सुप्रीम कोर्ट में होगी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों की बिक्री... हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई या चिरैयाझील से होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगा। हनुमान सेतु नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)