Gandhi Jayanti 2022: राष्ट्रपति मुर्मु -पीएम मोदी व सोनिया ने महात्मा गांधी को किया नमन

0
58

नई दिल्लीः आज पूरा देश महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंती (Gandhi Jayanti) मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। मोहनदास करम चंद गांधी, भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के अगुवा थे। आजादी की लड़ाई में बापू ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बापू की समाधि स्थल पर पुष्प भी अर्पित किए। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी राजघाट पहुंचे। उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें..Gandhi Jayanti: बड़े पर्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व संघर्ष की झलक दिखाती हैं ये फिल्में

https://twitter.com/narendramodi/status/1576387584003280896?s=20&t=OxVvcC875heyVvbZ23fmVQ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल गांधी जयंती मनाने का एक विशेष महत्व है। पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। यह समय हम सभी के लिए गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में काम करने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया। मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)