Monday, March 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजस्थानगजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना, कहा-विकास योजनाओं में राजस्थान सबसे नीचे,...

गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना, कहा-विकास योजनाओं में राजस्थान सबसे नीचे, भ्रष्टाचार-अपराध में टॉप पर

जोधपुरः केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले विकास के पैमाने पर राजस्थान देश के टॉप तीन राज्यों में खड़ा था लेकिन अब केवल पतन के रास्ते पर जा रहा है। राज्य अपराध की राजधानी बन गया है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोकरण विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव प्रचार अभियान के अन्तिम दिन भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न चुनावी बैठकों और सभाओं को सम्बोधित किया और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने पोकरण नगर पालिका के वार्ड 16 में भाजपा प्रत्याशी मनीष पुरोहित के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद वार्ड 17 में पार्षद प्रत्याशी चैनाराम और बाद मंत्री शेखावत वार्ड 18 में पार्षद प्रत्याशी बबली देवी के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-समुद्र तटीय किसानों को राहत, खोपरा (नारियल) के एमएसपी में बढ़ोतरी

भाजपा की चुनावी जनसभा में मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल धोखा कर सत्ता में आई है। पहले दिन से इस सरकार में लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बनने की प्रतियोगिता चल रही है। यही कारण है कि राज्य की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों के खिलाफ अत्याचार के सबसे ज्यादा मुकदमे यहीं दर्ज हैं। एक दिन पहले ही नागौर और सीकर में गैंगरेप की घटनाएं दर्ज हुई हैं। गैंगरेप की सबसे ज्यादा घटनाएं राज्य में दर्ज हुई हैं। सबसे ज्यादा एफआईआर यहीं दर्ज हुई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास कराने, सडक बनाने, बिजली देने, शौचालय बनाने और घर-घर पानी पहुंचाने की योजना में राजस्थान सबसे निचले पायदान पर है, लेकिन भ्रष्टाचार और अपराध में टॉप पर है। सरकार आपसी लड़ाई में जनता के साथ अन्याय और अत्याचार होते हुए मूकदर्शक की तरह देख रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें