प्रदेश Featured हरियाणा

Gadkari हरियाणा को सौपेंगे 11 फ्लाईओवर, भाजपा सांसद ने...

  सोनीपतः भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने कहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) दिल्ली से पानीपत तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के आठ लेन के दूसरे चरण में 30 किलोमीटर के दायरे में 11 नवनिर्मित फ्लाईओवर जनता को समर्पित करेंगे। इसके लिए 890 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। फ्लाईओवर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा में करेंगे। सांसद कौशिक ने बताया कि 20 जून को सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली होगी। दिल्ली में मुकरबा चौक से पानीपत तक 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की शेष 30 किमी लंबाई और 11 फ्लाईओवर समर्पित किए जाएंगे। अप्रैल-2022 में इस सड़क मार्ग की 40 किलोमीटर लंबाई का उद्घाटन किया गया था। कुल लंबाई साढ़े 70 किलोमीटर है। शेष 30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूरी सड़क के निर्माण कार्य पर करीब 2331 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत आई है।

11 फ्लाईओवर सहित 30 किलोमीटर सड़क भी समर्पित की जाएगी

सांसद ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने 11 फ्लाईओवर सहित शेष 30 किमी सड़क का लोकार्पण किया जाएगा। इस शेष परियोजना पर 890 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है। इन फ्लाईओवर में से चार फ्लाईओवर दिल्ली की सीमा में हैं और बाकी हरियाणा की सीमा में हैं। हरियाणा में, पांच फ्लाईओवर सोनीपत जिले की सीमा के भीतर आते हैं, जबकि शेष दो फ्लाईओवर पानीपत जिले की सीमा के भीतर आते हैं। यह भी पढ़ेंः-गिरफ्तार हुआ 20 हजार का इनामी शूटर, एक साल से था फरार

इन जगहों पर बनेंगे फ्लाइओवर

सासंद ने कहा कि दिल्ली की सीमा में बने फ्लाईओवर में अलीपुर पल्ला रोड (शनि मंदिर) का जंक्शन, आजादपुर फल-सब्जी बाजार-डीडीए केमिकल मार्केट जंक्शन और नरेला औद्योगिक क्षेत्र और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बना फ्लाईओवर शामिल है। सोनीपत की सीमाओं में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र टी-जंक्शन, एचएसआईआईडीसी कुंडली (निफ्टम चौक), बडखालसा-पीतमपुरा जंक्शन और एचएच-17 (बीसवनमील चौक) और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार गन्नौर फ्लाईओवर शामिल हैं। इनके अलावा, पानीपत की सीमा में गांव सिवाह छाजपुर और न्यू बस स्टैंड पानीपत जंक्शन और बीबीएमबी, एनएफएल-औद्योगिक क्षेत्र जंक्शन शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)