spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीG-20 Summit की अध्यक्षता करना भारत के लिए गौरवशाली क्षणः अनुराग ठाकुर

G-20 Summit की अध्यक्षता करना भारत के लिए गौरवशाली क्षणः अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur-G-20 Summit

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन के लिए ITPO परिसर में तैयार अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गौरव का क्षण है। हमने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की थीम पर तैयारी की है। अब तक देश के 60 शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।

निगरानी के लिए लगाए गए 4000 कैमरे 

तैयारियों के बारे में बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में 78 जगहों पर यूएचडी टीवी स्क्रीन और 4000 कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है। इस प्रतिष्ठित बैठक की रिपोर्टिंग के लिए दुनिया भर के मीडिया संगठनों से 3000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मीडिया सेंटर में वर्कस्टेशन स्थापित किए गए हैं, वाई-फाई और ब्रॉडबैंड सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपात्कालीन स्थिति के लिए प्राथमिक उपचार से लेकर एम्बुलेंस तक हर सुविधा यहां उपलब्ध है।

भारत मंडपम में एक साथ 7000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि आरबीआई ने समिट में डिजिटल पेमेंट पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय आकर्षण होगा जिसमें यह पूरी कहानी दिखाई जाएगी कि भारत डिजिटल भुगतान में कैसे आगे बढ़ा है। भारत मंडपम में एक साथ 7000 लोग बैठ सकते हैं। यह सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है। मीडिया सेंटर में कॉन्फ्रेंस के लिए अलग-अलग सेंटर बनाये गये हैं। इन केन्द्रों का नाम नदियों के नाम पर रखा गया है। यहां नये भारत की बुलंद तस्वीर दिखेगी। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत एक समृद्ध कला, संस्कृति और मूल्यों वाला देश है। इसके साथ ही हमारे पास नई तकनीक और सुविधाएं भी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें