कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन न करने पर फन माॅल सील, बिना मास्क लोगों को दे रहे थे एंट्री

86

लखनऊः राजधानी में एक बार फिर से कोरोना अपना पांव पसार रहा है। इस लिहाज से प्रशासन ने सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी प्रफुल तिवारी गुरुवार को गोमतीनगर स्थित फन मॉल पहुंचे। मॉल में तमाम खामिया पाये जाने पर उपजिलाधिकारी ने सील कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मॉल को गत 20 मार्च को कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी की गई थी। बावजूद इसके मॉल के कर्मचारी बिना मॉस्क के लोगों को इंट्री दे रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मॉल का निरीक्षण किया गया और खाामियां पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंःकोविड-19 : फ्रांस में तीसरी बार लॉकडाउन की घोषणा, लगातार बढ़…

इससे पहले सैवी ग्रैंड होटल को भी पार्टी करने पर सील किया गया था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए राजधानी में किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। शहर में सामूहिक होली मिलन समेत कोई आयोजन नहीं किये जा सकते हैं।