Thursday, April 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडतीन मार्च से उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बर्फबारी के...

तीन मार्च से उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बर्फबारी के साथ बारिश के आसार

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम के तीन मार्च से एक बार फिर बदलने की पूरी संभावना है। बीते रोज हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद इस समय मौसम शुष्क है। चटख धूप से दिन के तापमान में उछाल से गर्मी का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तीन और चार मार्च से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ सहित उच्च क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी स्थानों पर ठंड बढ़ सकती है।

सोमवार को देहरादून सहित सहित प्रदेश भर में धूप खिली और आसमान साफ रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस है। पिछले चार दिनों की तुलना में गर्मी में मामूली कमी आई है। दिन में धूप के बाद शाम ढलते ही पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर है।

यह भी पढ़ें-व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ टली सुनवाई, कोर्ट ने…

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दिन में चटक धूप खिल रही है। मगर शाम को वादी का मौसम सर्द हो जाता है। भराड़ीसैंण में मौसम खुशनुमा है। बजट सत्र के लिए भराड़ीसैंण पहुंचे ज्यादातर मंत्री, विधायक और अधिकारी हाफ स्वेटर, जैकेट में दिखे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें