दुनिया

France: पार्क में खेल रहे बच्चों पर चाकू से हमला, कई गंभीर रूप से घायल, हमलावर गिरफ्तार

annecy-stabbing-france पेरिसः फ्रांस के अनेसी शहर के पार्क में खेल रहे बच्चों पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आठ बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनेसी शहर के एक पार्क में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर कुछ बच्चों पर चाकुओं से हमला किया। उस समय पार्क में काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे। चाकूबाज ने जैसे ही हमला किया बच्चे रोने लगे और इधर-उधर भागने लगे। घटना में आठ बच्चों के घायल होने की सूचना है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डार्मानिन ने घटना की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें..Taiwan-China conflict: ताइवान के एयर डिफेंस जोन में चीन की घुसपैठ,... उन्होंने बताया कि सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। इसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्चों को भी देखा। फ्रांस की पुलिस ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। साथ ही पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करने की भी बात कही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)