Navi Mumbai: भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, तीन लोगों की मौत , दो घायल

53
navi-mumbai

Navi Mumbai : मामला नवी मुंबई के बेलापुर इलाके का है जहां, शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दोनों घायलों का इलाज वाशी के NMMC अस्पताल में कराया जा रहा है। NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने यहां सुबह से जारी रेस्क्यू काम रोक दिया है।

मलबे में दबे तीन लोगों की मौत   

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार को सुबह नवी मुंबई में चार मंजिला इमारत ढह गई थी। इस इमारत के गिरने से पहले इमारत में भूकंप के झटके जैसा महसूस हुआ था। जिसके बाद इमारत में मौजूद 52 लोग बाहर की तरफ भागे। इमारत के गिरने के बाद मलबे में लगभग 5 लोग दब गये।

2 घायलों का इलाज जारी  

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पांचों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और 2 लोगों का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: कपल ने पार की रोमांस की हदे ! मेट्रो में पत्नी ने दिया पति को प्रेग्नेंसी का सबूत, Video वायरल

जानकारी देते हुए कैलास शिंदे ने बताया कि, बेलापुर में इमारत का निर्माण 2013 में हुआ था। हालांकि, इमारत के गिरने से आधे घंटे पहले अधिकांश निवासी सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इन सभी को मुंबई नगर निगम के आश्रय गृह में रखा गया है जहां उनको हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)