राष्ट्रीय पोषण माहः जौनपुर में चार आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण

34

जौनपुर: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत माह सितम्बर  को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री, द्वारा लोकभवन ऑडिटोरियम में 199 आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास तथा 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया साथ ही सक्षम पुस्तिका का भी लांच किया गया।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ही कलेक्ट्रेट सभागार में 4 आंगनबाड़ी केन्द्रों नाहरमऊ (सुजानगंज), नाऊपुर (केराकत), किर्तापुर (धर्मापुर), रायपुर (धर्मापुर) का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण सदस्य विधान परिषद मा0 बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ तथा संदीप द्विवेदी (प्रतिनिधि सांसद, मछलीशहर) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ये भी पढ़ें..कोमली बैंक से माल रोड पहुंचना होगा आसान, शहरी विकास मंत्री…

एक आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण में 7.52 लाख रूपये की लागत आयी है। इसमें मनरेगा का 4.46 लाख, पंचायत विभाग का 1.06 लाख, बाल विकास विभाग का 2.00 लाख अंश है। सक्षम पुस्तिका के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का क्षमतावर्धन होगा। सहयोग एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया जायेगा तथा बाल पिटारा एप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जायेगी।

इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिरकोनी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरबी सिंह उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)