प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

गिरफ्तार हुए चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार अभियुक्त, लिए गए रिमांड पर

  Karnataka In-charge of residential school arrested case related to student death सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में पिछले दिनों भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर हमला करने वाले चार आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे। सादे कपड़ों में तैनात सहारनपुर पुलिसकर्मियों ने चारों को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है।

15 दिन पहले भी बाहर आया था एक आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने चन्द्रशेखर पर हमला करने वाले चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अंबाला से सहारनपुर लाया जा रहा है। पकड़े गए तीन युवक लविश, आकाश और पोपट देवबंद क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी हैं। चौथा आरोपी हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला है। लविश ने पिछले दिनों उत्तराखंड के जेलर पर हमला किया था। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लविश 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ेंः-महंगाई का बड़ा झटका! 5 रुपए प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम, आज से लागू होंगी कीमतें

सहारनपुर लाए जा रहे सभी आरोपी

गौरतलब है कि पिछले दिनों देवंबद में अज्ञात कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर पर हमला कर दिया था। इस घटना में चन्द्रशेखर घायल हो गये। इसके बाद ही पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लग गई थीं। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने कार को मिरगपुर गांव से बरामद कर लिया। अब इन चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर सहारनपुर लाया जा रहा है। इन लोगों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया? इसके पीछे और कौन लोग शामिल थे, पुलिस इन सबका खुलासा करेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)