Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशसोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी...

सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

गुरुग्राम: शहर के गुरुद्वारा रोड पर गुरुवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़े के शोरूम में खरीदारी कर रहे सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। शोरूम के भीतर नजदीक से उन्हें गोलियां मारी गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शहर के अति व्यस्त सिविल लाइन क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब तीन बजे सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुखबीर उर्फ सुक्खी निवासी गांव रिठौज (गुरुग्राम) सिविल लाइन में गुरुद्वारा रोड पर रेमंड के शोरूम में कपड़ों की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान दबे पांव पांच बदमाश शोरूम में घुसे और सुखविंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनीं शुरू कर दी। शोरूम का स्टाफ भी सहम गया। आधा दर्जन से अधिक गोलियां सुखबीर उर्फ सुक्खी को मारकर बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पहले दो बदमाश शोरूम से बाहर आए। उनके कुछ सेकंड के बाद दो और तथा सबसे आखिर में एक बदमाश भागते हुए बाहर निकला। वे घटना को अंजाम देने के लिए बेखौफ होकर आए थे। यह पूरा घटनाक्रम आसपास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।

जैसे ही बदमाश शोरूम से बाहर निकलकर भागे तो शोरूम में भगदड़ मच गई। शोर-शराबा सुनकर राह चलते और आसपास के लोग शोरूम पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सुखविंद्र सिंह सुखी को आनन-फानन में बर्फ खाना स्थित आर्वी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुखबीर उर्फ सुक्खी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रिठौज गांव समेत सोहना क्षेत्र से सेंकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोग तो बदहवास थे। जैसे ही उन्हें सुखबीर उर्फ सुक्खी की मृत्यु का पता चला तो वे अस्पताल परिसर में बिलख उठे। अस्पताल में क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक लोगों की भीड़ लग गई।

बता दें कि सुखबीर उर्फ सुक्खी वर्ष 2009 में मार्केट कमेटी सोहना के उपाध्यक्ष बने थे। जिला परिषद वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव लडऩे की वे तैयारी कर रहे थे। पिछली बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, जिसमें वे दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा नेताओं के वे काफी करीबी थे। गत दिनों क्षेत्र में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यक्रम में भी उनके साथ थे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें