Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजस्थानमहाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, CM भजनलाल समेत...

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, CM भजनलाल समेत नेताओं जताया दुख

Arvind Singh Mewar Death: राजस्थान के मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने शंभू निवास में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका उदयपुर स्थित आवास पर ही इलाज चल रहा था। सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बताया कि सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में देश-विदेश से बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। अरविंद सिंह मेवाड़ भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है।

Arvind Singh Mewar Death: सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए ‘एकलिंग दीवान’ के अंतिम दर्शन और यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन रामशरण चैत्र कृष्ण द्वितीया, 16 मार्च 2025 को हो गया। अंतिम दर्शन 17 मार्च (सोमवार) को सुबह 7 बजे से होंगे। अंतिम यात्रा सोमवार को ही सुबह 11 बजे शंभू निवास से शुरू होगी और बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट होते हुए महासतियान के लिए प्रस्थान करेगी।”

सीएम भजन लाल समेत नेताओं ने जताया दुख

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि मेवाड़ की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनुकरणीय चरित्र भावी पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा, “महाराज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।”

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “मेवाड़ राजवंश के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दुखद है। उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

ये भी पढ़ेंः- सुनीता विलियम्स की जल्द होगी ‘घर वापसी’, स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 टीम…गले लगाकर किया स्वागत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

महाराणा प्रताप के वंशज के निधन से उदयपुर में शोक की लहर

उल्लेखनीय है कि अरविंद सिंह मेवाड़ (Arvind Singh Mewar Death) भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें