Featured दुनिया

राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व पीएम शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, मंत्रिमंडल ने लिया निर्णय

शिंजो आबे

टोक्योः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ 27 सितंबर को होगा। मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले को कुछ आलोचकों ने विभाजनकारी राजनीतिक हस्ती के महिमामंडन का प्रयास करार दिया है। शिंजो आबे की 8 जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा है कि जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे के ‘उत्कृष्ट योगदान’, आर्थिक सुधार और कूटनीति को बढ़ावा देने सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल नेतृत्व और निर्णायक कार्रवाई और 2011 में आई सुनामी के बाद हालात को पटरी पर लाने में उनके प्रयासों को देखते हुए उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना उचित है। मात्सुनो ने कहा कि टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, अभिनेता अजय देवगन और सूर्या बने...

उल्लेखनीय है कि शिंजो आबे के निधन पर विश्व के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया था। भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया था। उन्होंने शिंजो आबे को अपना प्यारा मित्र बताया था। साथ ही यह भी कहा कि भारत (India) और भारत के लोग और खुद वो उन्हें कभी नहीं भूल सकेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…