मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर का निधन, संजय राउत ने जताया शोक

13

vishwanath-mahadeshwar

मुंबई: मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर (Vishwanath Mahadeshwar) का मंगलवार को तड़के निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को बांद्रा में किया जाएगा। विश्वनाथ महाडेश्वर को सोमवार रात को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद महाडेश्वर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आज महाडेश्वर का निधन हो गया। विश्वनाथ महाडेश्वर 2002 में पहली बार मुंबई नगर निगम में पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें 2017 में मुंबई नगर निगम का महापौर चुना गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ महाडेश्वर (Vishwanath Mahadeshwar) के पार्थिव शरीर को सांताक्रुज पूर्व स्थित राजे संभाजी विद्यालय में दोपहर दो बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे उनकी शव यात्रा टीचर्स काॅलोनी से श्मशान घाट की ओर निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें..पुणे-सोलापुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान कार से मिले तीन करोड़ रुपये से भरे बैग, जांच शुरू

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे –

15 अप्रैल 1960 को जन्में विश्वनाथ महाडेश्वर (Vishwanath Mahadeshwar) उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता थे। वह 2002 में पहली बार पार्षद चुने गए और 2017 से 2019 तक मुंबई के मेयर रहे। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में उद्धव ठाकरे समेत कई शिवसैनिक शामिल होंगे।

संजय राउत ने जताया शोक –

मुंबई के पूर्व मेयर व वरिष्ठ नेता के निधन पर सांसद संजय राउत ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)