Sharda Pratap Shukla: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

50

Sharda-pratap-shukla-passed-away

लखनऊः पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का आज सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। शारदा प्रताप शुक्ला की निधन की खबर मिलते ही सरोजनीनगर क्षेत्र और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला रहीमनगर के पड़ियाना गांव के रहने वाले थे। वह सरोजनीनगर से लगातार तीन बार के विधायक और एक बार मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी शोक जताया है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला का निधन, अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वहीं सरोजनीनगर से विधायक राजेष्वर सिंह ने भी शारदा प्रताप शुक्ला की निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ..! सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ये भी पढ़ें..बत्तख पालन को नही मिल रहा प्रोत्साहन, किसान मायूस

2017 में सपा सरकार ने बने थे मंत्री

समाजवादी पार्टी की 2017 की सरकार में शारदा प्रताप शुक्ला मंत्री बने थे। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। शारदा प्रताप शुक्ला मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के काफी करीबी माने जाते थे। लेकिन श्री शुक्ला 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 5 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोलते हुए शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा था कि वह अखिलेश यादव के सपने को धूमिल करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि शिवपाल यादव कहते थे कि अगर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो समझ लीजिए कि सारा खेल खत्म हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)