spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशAshok Chavan: भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण, बोले- नए राजनीतिक सफर...

Ashok Chavan: भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण, बोले- नए राजनीतिक सफर की शुरुआत

Ashok Chavan took membership of BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज से वह एक नया राजनीतिक सफर शुरू कर रहे हैं।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को विधायक पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गये। अशोक चव्हाण के साथ उनके कट्टर समर्थक पूर्व विधायक अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..Ashok Chavan: कांग्रेस को तगड़ा झटका, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अशोक चव्हाण ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में प्रामाणिकता से काम कर रहे हैं। अब बीजेपी में शामिल होने के बाद वह इसी तरह काम करेंगे और उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करेंगे। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह पहले भी सकारात्मक राजनीति करते रहे हैं और अब भी वह किसी पर आरोप नहीं लगाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें