जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण देने के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

0
29

नई दिल्लीः जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनको आज सुबह भाषण देने के दौरान हमलावर ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत बेहक नाजुक बनी थी। गोली लगने के बाद हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।

उल्लेखनीय है कि नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर एक शख्स ने गोली चला दी थी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े थे। वहीं पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें..2 फेरे के बाद मंडप छोड़कर भागी दुल्हन, वजह जान उड़…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। भारत और जापान के बेहतर संबंधों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। वह लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2019 में स्वास्थ्य कारण से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले 1932 में जापान के प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी की हत्या एक नौसेना अधिकारी ने कर दी थी। जापान उन देशों में शुमार है, जहां बंदूक रखने को लेकर बेहद कड़े कानून हैं। शिंजो आबे ने इसी साल फरवरी में कहा था कि जापान को लंबे समय से जारी एक वर्जना को तोड़ देना चाहिए और परमाणु हथियारों पर सक्रिय बहस शुरू करनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…