कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह

32

दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पताल जाते वक्त उनकी बेटी प्रियंका गांधी वॉड्रा भी साथ में थीं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रुटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान प्रियंका गांधी वॉड्रा भी साथ में थीं। हालांकि, खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

बता दें कि सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)