राजस्थान

Jodhpur: पूर्व सीएम गहलोत की बड़ी बहन पंचतत्व में विलीन, मंडोर स्थित शमशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Jodhpur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी के निधन के बाद जोधपुर (Jodhpur) के मंडोर स्थित समाज के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पूर्व सीएम ने भावुक होकर किया परिजनों से मुलाकात 

बता दें, अंतिम संस्कार से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपनी बहन के लाल सागर स्थित निवास पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ भावुक होकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। साथ ही अपने भांजे रणवीर सिंह और जसवंत सिंह को ढांढस भी बंधाया। जिसके बाद निवास स्थान से मंडोर स्थित समाज के शमशान घाट के लिए शव यात्रा रवाना हुई, जहां विधिविधान के साथ विमला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। गहलोत ने अपनी बड़ी बहन के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

शव यात्रा में कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल 

पूर्व मंत्री रामलाल जाट,पूर्व आरटीडी सी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस नेता बद्री राम जाखड़, मलखान सिंह बिश्नोई, हनुमान सिंह खांगटा, भैराराम कास्टी, महापौर कुंती देवड़ा और पूर्व विधायक मनीषा पवार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं।अशोक गहलोत अपने बडे भाई अग्रसेन गहलोत के साथ शव यात्रा में शामिल हुए। ये भी पढ़ें: South Delhi : संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, दोस्त पर हत्या करने की आशंका  गौरतलब है कि, गहलोत की बडी बहन विमला देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते उनका मंगलवार को निधन हो गया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)