Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीAtishi Marlena: दिल्ली विधानसभा में आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष , AAP विधायक...

Atishi Marlena: दिल्ली विधानसभा में आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष , AAP विधायक दल की बैठक में लगी मोहर

Atishi Marlena: नवगठित दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी अब विधानसभा में विपक्ष की नेता की भूमिका निभाएंगी।

Atishi को सर्वसम्मति से चुना गया विधायक दल का नेता

बताया जा रहा है कि आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अवकाश रहेगा। इस सत्र को लेकर पार्टी के विधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। बैठक में सत्र के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई।

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आतिशी ने चुनौतीपूर्ण समय में मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की जनता की सेवा की है। आप रचनात्मक विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी।

आतिशी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए अरविंद केजरीवाल और विधायक दल का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें चुनाव में विपक्ष की भूमिका दी है। आम आदमी पार्टी विधानसभा में जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएगी।

ये भी पढ़ेंः- Delhi Politics: AAP ने विधानसभा सत्र से पहले बुलाई बैठक, नेता प्रतिपक्ष पर होगा मंथन

Atishi Marlena: 24 फरवरी से शुरु हो रहा विधानसभा सत्र

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीते सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक 24 फरवरी से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। यह सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। तीन दिवसीय सत्र में विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा।

नई दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी, सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। लवली को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने तक वह प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जिम्मेदारी से सदन का संचालन करेंगे। सोमवार को दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

25 फरवरी को उपराज्यपाल करेंगे संबोधित

अगले दिन 25 फरवरी को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी। सत्र के आखिरी दिन 27 फरवरी को सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें