Budget 2024: एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, आम जनता को वित्त मंत्री से ये उम्मीदें

0
51

Interim Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करने वाली है। इस बजट की तैयारी करीब पूरी हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार का बजट भी बेहद खास होने वाला है। वहीं इस बार के बजट से आम जनता को भी काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। हालांकि अब ये देखना है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम जनता के लिए क्या लेकर आने वाली हैं। बता दें कि, अंतरिम बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा।

पूर्ण बजट और Interim Budget में क्या है अंतर

केंद्रीय बजट देश का सालाना वित्तीय लेखा-जोखा होता है। यूं कहें कि बजट किसी खास वित्त वर्ष के लिए सरकार की कमाई और खर्च का अनुमानित विवरण होता है। बजट के जरिए सरकार यह तय करती है कि आगामी वित्त वर्ष में वह अपनी कमाई की तुलना में किस हद तक खर्च कर सकती है। सरकार को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में अपना बजट पेश करना होता है। भारत में वित्त वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

क्या Hrithik Roshan की फिल्म Fighter का सीक्वल बनाएंगे सिद्धार्थ आनंद, डायरेक्टर ने दिया संकेत

अंतरिम बजट सरकार को आम चुनावों का फैसला होने और नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश होने तक देश को चलाने के लिए धन मुहैया कराता है। अंतरिम बजट शब्द आधिकारिक नहीं है। आधिकारिक तौर पर अंतरिम बजट को वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है। चुनाव के बाद नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 को अपना पूर्ण बजट पेश करेगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2024 को लगातार अपना छठा बजट संसद में पेश करेंगी। इसके साथ ही वह देश की दूसरी वित्त मंत्री होंगी, जो लगातार 5 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)