Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशFlood News: महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक बाढ़ ने मचाई भारी तबाही,...

Flood News: महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, कई गांव डूबे

Flood News, गढ़चिरौली: महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां के गढ़चिरौली जिले में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ के कारण करीब 15 गांव पानी में डूब गए हैं। लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गढ़चिरौली में बारिश ने मचाई तबाही

गढ़चिरौली में भारी बारिश के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। कई गांवों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके कारण ग्रामीणों को भोजन और पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। बाढ़ के हालात के कारण एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों की सड़कें बंद कर दी गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

15 गायें नदी में बहीं

उधर गुजरात के कच्छ में बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण अवदासा में संघना नदी में बाढ़ आ गई। इससे बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बाढ़ के कारण करीब 15 गायें नदी में बह गईं। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी बाढ़ प्रभावित कई जिलों का हवाई निरीक्षण किया। सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः- Uttrakhand Rain: 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर विशेष नजर

उन्होंने कहा कि उन्होंने सौराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात का जायजा लिया। जामनगर और द्वारका जिलों के गांवों का हवाई निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दोनों जिलों के अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और राहत एवं बचाव उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, “भारी बारिश के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विस्थापित लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिले, इसके लिए उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें