spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Rains: रिकाॅर्ड बारिश से दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, तेजी...

Delhi Rains: रिकाॅर्ड बारिश से दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

yamuna-water-level

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna river water level) बुधवार सुबह 207.25 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna river water level) 207.25 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक इसके 207.35 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है।

ओआरबी पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है। मंगलवार को जलस्तर 206.24 मीटर तक पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद सोमवार को जलस्तर 203.58 मीटर था। ओआरबी पर यमुना का उच्चतम जल स्तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय हथिनी कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें..BJP शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान, अमित शाह की रणनीति पर…

वर्ष 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बाढ़ नहीं आयी। 2019 में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, लेकिन जलस्तर 206.6 मीटर तक ही पहुंचा और बाढ़ नहीं आई। 9 जुलाई को हथनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था। बाद में उस रात तीन लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इसके बाद सोमवार 10 जुलाई की सुबह करीब 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी यमुना (Yamuna river water level) में छोड़ा गया। बुधवार को नदी में और पानी छोड़ा गया, जिसके बाद दिल्ली में जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें