बाघ के हमले में घायल मछुआरे की अस्पताल में मौत

0
27

कोलकाता: बाघ के हमले में घायल मछुआरे की शनिवार रात अस्पताल में मौत हो गई है। नागनाबाद ग्राम के निवासी अमल दंडपत और उसके साथियों पर नहर में शिकार करने के दौरान बाघ ने हमला कर दिया था।

बताया गया कि कुलतली ब्लॉक के मैपीठ तटीय थाने के नागनाबाद ग्राम के निवासी अमल दंडपत अपने साथी खोकोन मुंडा और दीपक मंडल के साथ नागनाबाद गांव से सुंदरवन में केकड़े पकड़ने के लिए एक छोटी नाव लेकर गए थे। शुक्रवार शाम को जब यह लोग बेनेफिली जंगल के बगल में रंगमारी नहर में थे। तभी एक बाघ ने उनकी नाव पर छलांग लगाकर हमला कर दिया था। बाघ के पंजे से अमल को गंभीर चोटें आईं थी। अमल को बाघ से बचाने के लिए उसके साथियों ने बाघ पर हमला किया था।

यह भी पढ़ेंः-रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा के बोल्डनेस के आगे फैंस हुए ‘स्पीचलेस’

बाघ के हमले में खोकोन मुंडा भी घायल हो गया। दीपक मंडल के लगातार डंडों के वार से बाघ अमल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। दीपक ने दोनों लहूलुहान साथियों को लेकर गांव लौट आया था। अमल दंडपत को बाईपास के किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद खोकोन मुंडा को छुट्टी दे दी गई थी। घटना की खबर मिलने पर सुंदरवन के पूर्व विकास मंत्री कांति गांगुली मछुआरे के परिजनों से मिले थे और उसके इलाज की व्यवस्था की थी लेकिन शनिवार रात अमल की मौत हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)