मुंबईः बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने आज बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसे शाहरुख ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-30 साल….आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब ‘पठान’ की बात करते हैं।
See you next year on 25th Jan, 2023. Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/MUN3XFq5u3
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में शाहरुख खान हाथों में बंदूक लिए खून से लथपथ दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड से एक आवाज आती है, जिसमें कहा जाता है-जल्दी मिलते हैं पठान से! फिल्म से शाहरुख के इस फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं।
30 yrs and not counting cos ur love & smiles have been infinite. Here’s to continuing with #Pathaan.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
Celebrate #Pathaan with #YRF50 on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/tmLIfQfwUh
ये भी पढ़ें..पुलिस ने किया कबूतरबाजी रैकेट का भंडाभोड़, 45 लोग गिरफ्तार
साथ ही वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…