Featured मनोरंजन

सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आयी सामने, बेबी को देख भावुक हुईं मौसी रिया

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के माता-पिता बने हैं। जिसके बाद से कपल को लगातार फैंस एवं सेलिब्रिटी बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बीच सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसे उसकी मौसी रिया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। हालांकि, तस्वीर में सोनम के बेटे का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

तस्वीरों में रिया सोनम कपूर के बेटे और माँ सुनीता कपूर के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में नर्स और कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वहीं रिया कपूर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया कपूर ने लिखा-रिया मासी ठीक नहीं हैं। क्यूटनेस काफी ज्यादा है। ये पल अतुलनीय हैं। मैं बहादुर मम्मी सोनम कपूर और प्यारे पापा आनंद आहूजा से प्यार करती हूँ।

ये भी पढ़ें..कियारा ने सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, शादी को...

सुनीता कपूर नई-नई नानी बनी हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।सोनम कपूर और रिया कपूर बॉलीवुड की फेमस सिस्टर्स जोड़ी में से एक हैं। सोनम जहाँ एक फिल्म अभिनेत्री हैं,वहीं रिया जानी मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…