देश Featured

तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी में गोलीबारी, दिव्यांग वृद्ध गम्भीर रुप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता: महानगर में एक बार फिर देर रात गोलीबारी हुई है। इसमें एक दिव्यांग वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना इंटाली थाना क्षेत्र के पटवारी रोड की है। घायल व्यक्ति की पहचान 63 साल के रतन कुमार साधु खान के तौर पर हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक दास नाम के एक तृणमूल कार्यकर्ता ने चलती बाइक से तपन हालदार नाम के एक अन्य तृणमूल कार्यकर्ता को लक्ष्य कर गोली चलाई थी। उसी समय वहां से गुजर रहे रतन कुमार गोली की चपेट में आ गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 10:45 बजे के करीब छोटे भाई के घर से खाना खाकर सोने के लिए रतन कुमार अपनी दुकान जा रहे थे। उसी समय फायरिंग के बाद निशाना चूकने की वजह से उनके पेट में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह दौड़ कर एक घर के अंदर छिप गए थे, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी जान बची हुई है। उनके करीबी लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खड़गे आज भोपाल दौरे पर, वरिष्ठ नेताओं से...

दीपक दास और तपन हालदार नाम के जिन तृणमूल के दो कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी के आरोप लगे हैं वे दोनों ही प्रमोटिंग का काम करते हैं। घटना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें