‘Bigg Boss 16’ का फिनाले आज, जानें किसके सिर सजेगा इस सीजन का ताज

0
52

priyanka-chaurdhary

मुंबईः बिग बॉस के इस सीजन में कौन बिग बॉस-16 की ट्रॉफी का विजेता बनेगा, आज इस पर सबकी नजर रहेगी। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले आज यानी 12 फरवरी को होगा। आज कौन होगा बिग बॉस-16 शो का विनर, यह देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इसके अलावा फैंस अभिनेता सलमान खान को देखने के लिए भी बेताब हैं। आपको बता दें कि, बिग बॉस हाउस की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी हैं। लोगों को उनके ‘बिग बॉस 16’ की विनर होने की संभावनाएं दिख रही हैं। फिलहाल हर तरफ प्रियंका चौधरी के नाम की चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर भी प्रियंका के नाम के चर्चे है। तो क्या आज प्रियंका को मिलेगी बिग बॉस की ट्रॉफी। आज के फिनाल में इसका फैसला होगा। कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले से पहले एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस प्रियंका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शो की कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। इसी बीच बिग बॉस प्रियंका के बारे में कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें..न्यूली वेड कपल Sidharth-Kiara को देख फैंस बोलेः ब्यूटीफुल जोड़ी..

प्रियंका की तारीफ करते हुए बिग बॉस कहते हैं, बिग बॉस सीजन-16 का नाम जब भी लिया जाएगा, प्रियंका चाहर चौधरी, आपकी आवाज लोगों के दिलों तक जरूर पहुंचेगी और आज मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि आपकी आवाज बिग बॉस तक पहुंच गई है। प्रियंका का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका ‘बिग बॉस 16’ की विनर हो सकती हैं। फिलहाल ऐसे में आज का फिनाले देखना फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए खास होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)