Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्ड'द बकिंघम मर्डर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 7.81 करोड़ का...

‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 7.81 करोड़ का आंकड़ा पार

Film The Buckingham Murders BO Collection : ‘द बकिंघम मर्डर्स’ अपनी ग्रिपिंग कहानी, रोमांचक क्लाइमैक्स, और करीना कपूर खान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर जगह छा गया है। शानदार माउथ पब्लिसिटी के साथ फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिल रही है। बता दें, इस फिल्म ने अब तक कुल 7.81 करोड़ की कमाई की है, जो एक रहस्य थ्रिलर जैसे विशेष दर्शक वर्ग के लिए एक अच्छा आंकड़ा है।

पहले दिन किया इतने करोड़ की कमाई   

फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 1.62 करोड़, शनिवार को दूसरे दिन 2.41 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 2.72 करोड़ की कमाई की। सोमवार को चौथे दिन 1.06 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.81 करोड़ पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: ‘Big Boss 18’ का प्रोमो रिलीज , सलमान खान होस्ट करेंगे शो  

13 सितंबर को रिलीज़ हुई फिल्म      

सिनेमा हॉल में 13 सितंबर को रिलीज़ हुई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ (Film The Buckingham Murders) में करीना कपूर खान, आश तंदन, रणवीर ब्रार और कीथ एलेन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया है और इसे आसिम अरोड़ा, काश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रस्तुत किया है और शब्बा कपूर, एकता आर कपूर, और पहली बार प्रोड्यूसर करीना कपूर खान ने निर्मित किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें