spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डरिलीज से पहले मुश्किल में फंसी फिल्म ‘थैंक गाॅड’, भगवान का अपमान...

रिलीज से पहले मुश्किल में फंसी फिल्म ‘थैंक गाॅड’, भगवान का अपमान करने का लगा आरोप

मुंबईः डायरेक्टर इंद्र कुमार की आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ मुश्किल में आ गई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में अभिनेता अजय देवगन के साथ ही रकुलप्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जौनपुर कोर्ट में डायरेक्टर इंद्र कुमार, एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

याचिकाकर्ता का बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर जो रिलीज हो चुका है, उसमें धर्म का मजाक उड़ाया गया है और जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। अपनी याचिका में हिमांषु श्रीवास्तव ने कहा कि, अजय देवगन सूट पहने हुए चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं और एक सीन में वह चुटकुले सुनाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, गोवा में…

याचिका में यह भी कहा गया है, चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह एक आदमी के अच्छे और बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखते हैं। देवताओं का ऐसा चित्रण एक अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। फिल्म ‘थैंक गॉड’ 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें